

सुर्खेत । नेपाल के शे–फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शनिवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी के कारण दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।
डोल्पा के मुख्य जिला अधिकारी जुनु हमाल ढकाल के अनुसार, पर्यटक शे–फोक्सुंडो गाउँपालिका के वार्ड नंबर ६ के धो इलाके में गए थे । यह पूरा इलाका भारी बर्फबारी के कारण बर्फ से ढक गया है ।

‘नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके बचाव अभियान शुरु कर दिया गया है । फोन के जरिए संपर्क करना संभव नहीं हो पाया है, क्योंकि जहां पर्यटक फंसे हुए हैं, वहां नेटवर्क कवरेज नहीं है,’ उन्होंने कहा । हालांकि, वे शे–फोक्सुंडो नेशनल पार्क की सुरक्षा के लिए तैनात सेना के जवानों के संपर्क में हैं ।’
उनके अनुसार, कार्तिक महीने की १२ तारीख से ही सभी ट्रेकर्स को अपर डोल्पा जाने से मना किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पाबंदी को नहीं माना और फिर भी वहां चले गए ।
गाउँपालिका में स्थित शे–फोक्सुंडो झील नेपाल की सबसे गहरी झील है । यह समुद्र तल से ३६०० मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी गहराई लगभग १४५ मीटर है ।










